जमशेदपुर, जनवरी 21 -- शहर के कारोबारी देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी के अपहरण के आठ दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। इस बीच पुलिस का शक अब अजय प्रताप सिंह उर्फ अजय सिंह गिरोह पर है। अजय बिहार के औरंगाबाद जिले के रफीगंज का रहने वाला है। वह गया के डॉक्टर दंपती पंकज गुप्ता और उनकी पत्नी शुभ्रा गुप्ता के अपहरण में गया जेल में सजा काट रहा है। पुलिस जल्द ही पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर लेगी। जांच में पता चला है कि अजय का गिरोह हाई प्रोफाइल लोगों का अपहरण करता है। इसके लिए वह पुलिस की वर्दी और पुलिस लिखे वाहनों के साथ नीली-लाल बत्ती का भी इस्तेमाल करता है। फिलहाल वह जेल से ही अपने नेटवर्क को चला रहा है। जिस तरह कैरव का अपहरण किया गया, उसकी मॉडस ऑपरेंडी भी वैसी ही है। अजय सिंह गिरोह ने साल 2015 में गया के डॉ. पंकज गुप्ता और शुभ्रा गुप्ता का एनए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.