जमशेदपुर, जनवरी 16 -- कैरव गांधी के अपहरण ने शहर से लेकर राज्य स्तर तक सनसनी फैला दी है। अपहरण की पुष्टि के बाद जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों से 10 करोड़ रुपये फिरौती मांगी गई है। इंडोनेशिया के एक नंबर से फोन कर 48 घंटे में रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है, जिससे परिवार दहशत में है। पुलिस ने पुलिस लगातार कार्रवाई का भरोसा दे रही है। पुलिस की निष्क्रियता से दिनदहाड़े हत्या, लूट और अपहरण : सांसद दूसरी ओर, मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। सांसद विद्युतवरण महतो ने कहा कि झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। दिनदहाड़े हत्या, लूट और अपहरण आम बात हो गई है। उन्होंने हाल की आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाए। विधायक सरयू र...