जमशेदपुर, फरवरी 4 -- शहर के उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण कांड में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इनमें गुड्डू सिंह, रमीज रजा और इमरान शामिल हैं। पुलिस से 29 जनवरी की रात मुठभेड़ के बाद जख्मी हुए तीनों आरोपियों का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा था। मेडिकल जांच में फिट पाए जाने के बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया। गौरतलब है कि 13 जनवरी को उद्यमी कैरव गांधी का अपहरण कर लिया गया था। 26 जनवरी को पुलिस कैरव गांधी को सकुशल बरामद कर लाई। उस दिन रात में जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी शहर छोड़ने से पहले सीएच एरिया के पास झाड़ियों में हथियार छिपाकर गए थे। हथियार बरामदगी के लिए जब पुलिस आरोपियों को लेकर पहुंची तो गुड्डू सिंह ने बिष्टूपुर थाना प्...