जमशेदपुर, जनवरी 20 -- शहर के व्यवसायी और आदित्यपुर स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एसिया) के उपाध्यक्ष देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी का सात दिन बाद भी सुराग नहीं मिला है। जमशेदपुर पुलिस ने रांची के नामकुम तक सीसीटीवी कैमरे को खंगाला है, लेकिन संदिग्ध स्कॉर्पियो का फुटेज नहीं दिखा है। हालांकि बुंडू टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध स्कॉर्पियो निकलते दिखा है। ऐसे में कयास लगाये जा रहे हैं कि कैरव गांधी को लेकर बदमाश बुंडू के बाद किसी अन्य रास्ते से पलामू से बिहार गए होंगे। कैरव गांधी का पता लगाने के लिए पुलिस ने अब तक जमशेदपुर, चांडिल व सराइकेला के 40 से ज्यादा चिह्नित अपराधियों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसमें बिहार के भी दो संदिग्ध अपराधी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.