प्रयागराज, दिसम्बर 19 -- प्रयागराज। गर्ल्स हाईस्कूल एंड कॉलेज में सहायक कर्मचारियों के अमूल्य योगदान के सम्मान में क्रिसमस उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:30 बजे प्रार्थना एवं बाइबिल पाठ से हुई। इसके बाद नींबू-चम्मच दौड़, साइकिल दौड़ एवं रिले दौड़ जैसी रोचक प्रतियोगिताओं में कर्मचारियों ने पूरे उत्साह से भाग लिया। 'प्रिंसिपल इलेवन' एवं 'सुजीत इलेवन' के बीच खेले गए मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच के रोमांचक मुकाबले में सुजीत इलेवन विजयी रही। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. विनीता इसूबियस ने कहा कि ये कर्मचारी संस्था की रीढ़ हैं, जिनकी निष्ठा और परिश्रम से विद्यालय का सुचारु संचालन संभव हो पाता है। उन्होंने सभी को क्रिसमस उपहार प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया। समापन यीशु मसीह के जन्म पर आधारित सुंदर नैटिविटी प्ले तथा सांता क्लॉज के आगमन के ...