सहरसा, फरवरी 11 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा पटना स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित उमंग राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में राजकीय पॉलिटेक्निक, सहरसा के छात्र-छात्राओं एवं फैकल्टी सदस्यों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान को गौरवान्वित किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राजकीय पॉलिटेक्निक, सहरसा के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल विधाओं में भाग लेकर खेल कौशल, अनुशासन एवं टीम भावना का शानदार परिचय दिया। गर्ल्स वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राजकीय पॉलिटेक्निक, सहरसा की टीम ने उपविजेता स्थान प्राप्त किया। इस टीम में काजल कुमारी (कप्तान), अदिति कुमारी, सृष्टि कुमारी, देवयानी कुमारी, मुस्कान कुमारी, तन्नु कुमारी, करण शाक्षी एवं निभा कुमारी शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त सत्यम कुमार ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.