रांची, जुलाई 30 -- रांची। क्लुनी कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने क्षेत्रीय कैरम प्रतियोगिता (रांची जोन) में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। टीम और व्यक्तिगत दोनों श्रेणियों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए, स्कूल के सात खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और राष्ट्रीयस्तर पर रांची जोन का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित हुए। जेसिका यादव, आदित्य ए खलखो, अरोमा सी मिंज, ऋषव राज व अंकित कुमार (बालक युगल), पायल व सान्वी अग्रवाल (बालिका युगल) में विजेता बने। प्राचार्या ने कहा कि हमारे छात्र न केवल पढ़ाई में, बल्कि खेलों में भी उत्कृष्टता प्राप्त कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.