धनबाद, मई 6 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से नौवीं से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए प्रथम कैरम टैलेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। एकल व युगल प्रतियोगिता स्कूल स्तर से लेकर राज्यस्तरीय होगी। मंगलवार को विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता होगी। सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त व निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। प्रखंड स्तरीय कैरम 8 मई, जिलास्तरीय 14 मई व राज्यस्तरीय 17 से 18 मई को रांची में प्रस्तावित है। राज्य मुख्यालय से मिले निर्देश के बाद झारखंड शिक्षा परियोजना धनबाद ने सभी स्कूलों के लिए निर्देश जारी किया है। अंडर 17 गर्ल्स व ब्वॉय कैटेगरी में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों की आयु गणना एक जनवरी 2009 से लेकर 31 दिसंबर 2025 तक तथा अंडर 19 में एक जनवरी 2007 से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.