धनबाद, मई 16 -- टुंडी, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना कैरम टैलेंट प्रतियोगिता में टुंडी उच्च विद्यालय की छात्रा रश्मि व किरण ने धमाल मचाया। फर्स्ट कैरम टैलेंट प्रतियोगिता 2025 झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में गुरुवार को जिला स्कूल एक्सीलेंस धनबाद में हुआ। प्रतियोगिता में दो श्रेणियों में प्रतिभागियों ने भाग लिया था। सिंगल्स अंडर एज 17 में रश्मि कुमारी सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया वहीं डबल्स अंडर एज 17 में रश्मि सिंह व किरण कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। धनबाद के जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार ने दोनों छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया। अब रश्मि सिंह व किरण कुमारी 17 मई को रांची में आयोजित राज्य स्तरीय कैरम प्रतियोगिता में भाग लेंगी। बधाई देने वालों में शिक्षक पंकज कुमार, मनोज पाठक, जय कुमार, मनोज कुशवाहा, अशोक सोरेन...