किशनगंज, फरवरी 4 -- बिशनपुर, निज संवाददाता। कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर बाजार के स्टेट बैंक के समीप स्थानीय युवाओं के द्वारा आयोजित कैरम टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार की संध्या खेला गया। फाइनल मुकाबला बिशनपुर और अलता की टीम के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले में बिशनपुर टीम के खिलाड़ी मुदस्सिर कौसर व जकी अनवर की जोड़ी ने अलता टीम के खिलाड़ियों को पराजित कर विजेता का खिताब हासिल किया। फाइनल मुकाबले में कोचाधामन के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। पूर्व विधायक श्री आलम ने विजेता टीम को नगद 10 हजार रुपये व कप तथा उपविजेता टीम को 05 हजार रुपये व कप देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि शाम के समय में कैरम युवाओं का पसंदीदा खेल बन गया है, इससे युवाओं का उत्साहवर्धन होता है। मौके पर पूर्व जिप सदस्य प्रतिनिधि शहजाद...