जमुई, मार्च 3 -- अलीगज निज संवाददाता प्रखण्ड क्षेत्र के कैयार गांव में प्रेममयी सतसंगी ठाकुर अनुकूल चन्द्र की 137 वी जयंती मनाई गई।इस दौरान गांव में अनुकूल चंद जी के अनुयायियों द्वारा ढोल नगारे,बैंड बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या महिला एवम पुरूष भक्तजनों ने इस यात्रा में शामिल हुए। इस मौके पर आए हुए असगुन्तको ने उनके व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि जिस तरह त्रेता में राम ,द्वापर में कृष्ण,कलयुग में अनुकूल चंद का धरती पर अवतरण मानव कल्याण के लिए हुआ। बिश्व के कई देशों में इनका सत्संग हो रहा है,कई देशों में इनके अनुयायी है।इस मौके पर बुलबुल सिंह , अरबिंद कुमार,घनश्याम दा, सहित सैकड़ों इनके अनुयायी इस सत्संग में भाग लिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.