पाकुड़, जुलाई 11 -- पाकुड़/ पाकुड़िया। प्रतिनिधि इंटीग्रेटेड एक्टिव केस सर्च अभियान के अंतर्गत शहर के वार्ड नंबर 16 एवं बाबू पुस्तकालय में स्वास्थ्य विभाग की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन गुरुवार को किया गया। शिविर में डॉ. आदित्य रंजन ने सामान्य एवं गंभीर बीमारियों की जांच किया। गंभीर बीमारियों की जांच के साथ-साथ रोगी को सलाह देते हुए सदर अस्पताल रेफर किया गया। सामान्य बीमारियां जैसे हाइपरटेंशन, सुगर, सर्दी, खांसी, बुखार, हाथ, पैर का फूलना, कमजोरी, एनीमिया इत्यादि जैसे बीमारियों को शिविर में ही जांच करते हुए उपचार किया गया। जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. एसके झा एवं जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉक्टर केके सिंह ने शिविर का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान डॉ. एसके झा एवं डॉ. केके सिंह के द्वारा भी मरीजों का डायग्नोस किया गया। उन्होंने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.