गोरखपुर, फरवरी 17 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर के अनुसार, 15 फरवरी की रात करीब 12 बजे गांव के ही माजिद अली ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर घर से बाहर बुलाया और गोविंद के साथ भगा ले गया। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी की तलाश के लिए टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.