गोरखपुर, मई 23 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता तथा भारतीय सेना के शौर्य के सम्मान में गुरुवार को विधान सभा कैम्पियरगंज के भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत चौमुखा कैम्पियरगंज में तिरंगा यात्रा निकाली। कैम्पियरगंज के विधायक फतेह बहादुर सिंह के निर्देश पर पीआरओ शमशेर सिंह व नगर पंचायत चौमुखा चेयरमैन प्रतिनिधि गोपाल सिंह, ब्लाक प्रमुख अश्वनी जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय से निकली तिरंगा यात्रा उत्तरी रेलवे गेट होते हुए वीर बहादुर सिंह चौक पर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा मे शामिल लोगों द्वारा लगाये जा रहे देशभक्ति नारों ने आमजनों में जोश पैदा कर दिया। इस दौरान विधायक पीआरओ शमशेर सिंह,ब्लाक प्रमुख अश्वनी जायसवाल,गोपाल सिंह,अजय गिरि,केवी सिंह, अखिलेश जायसवाल,मंडल...