सासाराम, जून 7 -- बिहार के कैमूर पहाड़ी पर टाइगर के घूमने की सूचना मिली है। जंगल में बाघ के घूमते हुए एक वीडियो शनिवार को वायरल हो गया। कहा जा रहा है कि किसी राहगीर ने बाघ के विचरण करते हुए वीडियो अपने फोन में कैद कर लिया। इसके बाद यह वायरल हो गया। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। कैमूर हिल्स में टाइगर हिल्स के होने की सूचना पर वन विभाग एक्टिव हो गया है। एक टीम जांच के लिए रवाना की गई है। सालों बाद कैमूर पहाड़ी में टाइगर के स्पॉट होने की सूचना पर वन्यजीव प्रेमियों में कौतूहल बना हुआ है। वहीं, स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। जिला वन पदाधिकारी (डीएफओ) मनीष कुमार ने बताया कि कैमूर पहाड़ी में बाघ के विचरण का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसकी पुष्टि के लिए एक टीम रवाना की गई है। बाघ की संभावना के लिए कैमूर के जंगल में सर्च किया जा रहा है। पुष्...