सासाराम, जून 7 -- बिहार के कैमूर पहाड़ी पर टाइगर के सड़क किनारे घूमने की चर्चा से शुक्रवार को हड़कंप मच गया। जंगल के किनारे बाघ के घूमते हुए एक वीडियो शनिवार को वायरल हो गया। कहा जा रहा है कि किसी राहगीर ने बाघ के विचरण करते हुए वीडियो अपने फोन में कैद कर लिया। इसके बाद यह वायरल हो गया। इसके बाद वन विभाग भी एक्टिव हो गया है। एक टीम जांच के लिए तुरंत जंगल में भेजी गई। जिला वन पदाधिकारी (डीएफओ) मनीष कुमार ने बताया कि कैमूर पहाड़ी में बाघ के विचरण का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसकी पुष्टि के लिए एक टीम वहां भेजी गई। जांच के बाद कैमूर पहाड़ी में बाघ के विचरण करने की खबर पूरी तरह झूठी पाई गई। उन्होंने कहा कि यह वीडियो पूर्व में इंस्टाग्राम पर डाला हुआ था। वहां से यह वीडियो निकाल कर किसी ने वायरल कर दिया। यह भी पढ़ें- वीटीआर में बाघों की लड़ाई रोक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.