भभुआ, जनवरी 5 -- सुबह से चल रही सर्द हवा और बादल ने रोका मॉर्निंग वाक करनेवालों का कदम ठंड की वजह से कारोबार, भवन निर्माण प्रभावित, लोगों की दिनचर्या में बदलाव (पेज चार की बॉटम खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। कैमूर में हाड़ कंपा देनेवाली ठंड से हर तबका परेशान है। आमजनों के अलावा पशु-पंक्षी भी परेशानी झेल रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी पहाड़ी क्षेत्र में निवास करनेवाले वनवासी और झुग्गी-झोपड़ी में रात काटने और ऑटो व ई रिक्शा चालक दिक्कत मे दिख रहे हैं। अधौरा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अमित कुमार सिंह ने मौसम बताने वाले यंत्र को देखकर बताया कि सोमवार को जिले में न्यूनतम तापमान 9 और अधिकतम तापमान 21 डिग्री है। जबकि आद्रता 90-95 प्रतिशत रहा। उत्तर की ओर से 4-6 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवा बह रही है। पछुआ हवा, कुहासा व बादल ...