भभुआ, दिसम्बर 28 -- जिला दंडाधिकारी ने रविवार की शाम में जारी निर्देश, प्रतिलिपि भिजवाई दसवीं कक्षा तक के सरकारी, निजी विद्यालय व आंगनबाड़ी में नहीं होगी पढ़ाई भभुआ, नगर संवाददाता। जिला दंडाधिकारी ने शीतलहर के मद्देनजर जिले में शैक्षणिक गतिविधियों पर आंशिक प्रतिबंध लगाया है। इस आशय के जारी आदेश में उन्होंने कहा है कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। जिले में लगातार पड़ रही शीतलहर एवं सुबह-शाम अत्यधिक ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को देखते हुए जिला दंडाधिकारी द्वारा निर्देश जारी किया गया है, जिसमें डीएम ने कहा है कि कक्षा 10वीं तक के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों सहित) में 29 से 31 दिसंबर तक शैक्षणिक गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। उन्होंने लिखा है कि कक्षा 10वीं से ऊपर की शै...