भभुआ, फरवरी 10 -- जिला पदाधिकारी पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप का किया उद्घाटन शिविर में प्रथम दिन 55 में 37 लोगों के पासपोर्ट बनाने की कार्रवाई पूरी (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना द्वारा नागरिकों को त्वरित, सुलभ और पारदर्शी सेवा प्रदान करने की दिशा में पहल शुरू की है। कैमूर जिले में पहली बार पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप का आयोजन शुरू किया गया है। डीएम नितिन कुमार सिंह ने मंगलवार को शिविर का उद्घाटन किया। कैमूर में यह कैंप 12 फरवरी 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस मोबाइल वैन सेवा के माध्यम से जिले के लोगों को अब पासपोर्ट संबंधित कार्यों के लिए पटना जाने की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि उनके गृह जिले में ही अत्याधुनिक तकनीक से लैस वैन द्वारा आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा रही है। कैमूर जिले में पहली बार आयोज...