भभुआ, फरवरी 12 -- वर्ष 2025 में 13026 हेक्टेयर भूमि में हुई थी दलहन फसल की खेती इस साल 13119 हेक्टेयर भूमि में हुई है चना, मसूर व मटर की खेती (पटना का टास्क/पेज चार की लीड खबर) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कृषि प्रधान कैमूर जिले में दलहन फसल की खेती के रकबा के साथ-साथ पैदावार में भी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि रामपुर के किसानों ने संसाधन की कमी और जंगली जानवरों द्वारा नष्ट किए जाने से दलहन की जगह गेहूं की खेती कर रहे हैं। जबकि भगवानपुर के मकरीखोह जंगल में बिजली की सुविधा मिलने से दलहन की खेती का रकबा बढ़ा है। अधौरा में कम व ज्यादा बारिश होने से दलहन की खेती प्रभावित होती है, पर रकबा में कमी नहीं आई है। जिला कृषि कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, इस साल कैमूर जिले में 13119 हेक्टेयर भूमि में दलहन फसल की खेती हुई है। जबकि वर्ष 2025 में 13026 हे...