भभुआ, मई 31 -- प्रमुख फसलों की नई तकनीक से खेती करने का गुर सीखेंगे किसान किसानों के बीच 21 जून तक चौपाल लगा दी जाएगी कई जानकारी (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कैमूर जिले में आत्मा द्वारा 2 से 21 जून तक कृषि जन कल्याण चौपाल लगाई जाएगी। इस बात की जानकारी आत्मा के परियोजना निदेशक नवीन कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि चौपाल कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र विशेष के लिए खरीफ मौसम में उगाई जाने वाली प्रमुख फसलों की खेती आधुनिक तकनीक से करने को लेकर किसानों को जागरूक करना है। चौपाल के दौरान उपयोगी विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा कृषि नीतियों के बारे में किसानों को जानकारी दी जाएगी। उन्हें मृदा स्वास्थय कार्ड में विभिन्न फसलों तथा संतुलित मात्रा में उर्वरक के प्रयोग के लिए दिए गए सुझाव को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया...