भभुआ, फरवरी 9 -- दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती और अतिगंभीर बीमार व्यक्ति नहीं खाएंगे दवा बोले डीआईओ, दवा सेवन का दुष्प्रभाव नहीं, बूथों व घर जाकर दवा खिलाएंगे कर्मी (पेज चार की फ्लायर खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। जिले में 10 फरवरी से फाइलेरिया रोग की दवा खिलाने का अभियान शुरू होगा। अभियान के दौरान कैमूर के जिले के 9 प्रखंडों के 1301509 लाभार्थियों को फाइलेरियारोधी दवा डीईसी एवं अल्बेंडाज़ोल की निर्धारित खुराक कर्मियों द्वारा खिलाई जाएगी। विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चे या अन्य किसी भी व्यक्ति को भोजन करने के बाद ही दवा खिलाई जाएगी। स्वास्थ्य कर्मी बूथ के अलावा घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलाएंगे। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. आरके चौधरी ने कहा कि दवा सेवन के बाद यदि किसी भी तरह की परेशानी दिखती है, तो इससे निपटने के लिए रैप...