भभुआ, नवम्बर 29 -- आंध्र प्रदेश के राज्यपाल और चिन्ना जीयर स्वामी ने किया सम्मानित भारत टास्क मीडिया ग्रुप ने किया था सम्मान समारोह का आयोजन भभुआ, नगर संवाददाता। हैदराबाद में आयोजित भारत गौरव सम्मान समारोह 2025 में कैमूर के कबार निवासी युवा कवि रत्नेश चंचल को भारत गौरव युवा सम्मान से शनिवार को सम्मानित किया गया। इस समारोह में 16 राज्यों से पहुंचे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे कुल 32 लोगों को भारत गौरव सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारत टास्क मीडिया ग्रुप के तत्वावधान में किया गया था। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णुदेव वर्मा और विशिष्ट अतिथि चिन्ना जीयर स्वामी मौजूद रहे, जिन्होंने रत्नेश चंचल को सम्मानित किया। कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के डीजीपी अंजनी कुमार और अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन...