भभुआ, मई 31 -- भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर के बंदोबस्त पदाधिकारी सुनील कुमार कैमूर के नए जिलाधिकारी बने हैं। कैमूर के डीएम सावन कुमार का स्थानांतरण सुपौल में किया गया है। प्रशासनिक सूत्रों की माने तो डीएम सावन कुमार कैमूर जिले में 11 अप्रैल 2023 को पदभार ग्रहण किए थे। करीब दो साल कैमूर जिले में सेवा के बाद सरकार ने इनका स्थानांनतरण सुपौल में कर दिया है। इधर, कैमूर के नए डीएम सुनील कुमार के समक्ष कई चुनौतियां होंगी। विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने, खरीफ फसल की खेती के लिए जिले के किसानों के खेतों तक समय पर पानी पहुंचाना और खाद उपलब्ध कराना सबसे बड़ी चुनौती होगी। भारत माला परियोजना के तहत वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य प्रारंभ करना और देश के प्राचीनतम शक्तिपीठ मां मुंडेश्वरी धाम में प्रस्तावित रोप-वे का निर्माण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.