कैमूर, जुलाई 11 -- कैमूर पहाड़ी की जंगल में स्थित उगहनी घाट से हत्या कर फेंका गया अज्ञात पुरुष और महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। शव कैमूर पहाड़ी के जंगल में स्थित उगहनी घाट के ऊपर बघउत बाबा स्थान के आसपास से बरामद किया गया है। लाश अधिक दिन होने के कारण सड़ गल गईं थीं। दोनों शव की पहचान नहीं हो पा रही है। घटनास्थल के समीप एक मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद किया है जो बारिश के कारण खराब हो गया है। शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार लगभग 10 दिन पहले दोनों की हत्या की गई होगी। दोनों के शव से धड़ से सिर अलग था। इसलिए आशंका व्यक्त की जा रही है कि दोनों महिला पुरुष की हत्या कर जंगल में फेंक दिया गया है। आसपास के वनवासी और ग्रामीण जो जंगल में जाते हैं उनको सब पता था। बावजूद इतने दिन होने के बाद भी पुलिस को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.