भभुआ, अक्टूबर 4 -- राज्य स्तरीय मेजर ध्यानचंद अंडर-17 हॉकी प्रतियोगिता में लेंगी भाग भभुआ, नगर संवाददाता। कैमूर की हॉकी बालिका टीम को शनिवार को राजगीर के लिए रवाना किया गया। राजगीर में राज्य स्तरीय मेजर ध्यानचंद हॉकी अंडर-17 बालिका खेल प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन 4 से 6 अक्टूबर तक आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता का आयोजन खेल विभाग बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं नालंदा जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है। हॉकी टीम की खिलाड़ियों को इस मैच के लिए पहले से अभ्यास कराया गया है, ताकि खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीत हासिल कर जिले का नाम रौशन कर सकें। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कैमूर की हॉकी बालिका की 20 सदस्यीय टीम को शारीरिक शिक्षा उपाधीक्षक ओमप्रकाश कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर राजगीर के लिए रवाना किया गय...