भभुआ, मार्च 23 -- पेज चार की खबर कैमूर की बहू प्रोफेसर सावित्री का प्रिंसिपल पद पर चयन भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा जिले की महिला प्रोफेसर का चयन प्रिंसिपल के पद पर हुआ है। प्रिंसिपल के पद पर चयन से महिलाओं ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में जिले का नाम रौशन किया है। कैमूर जिला की प्रोफेसर सावित्री सिंह शामिल हैं। सावित्री सिंह रोहतास जिला के रोहतास महिला कॉलेज सासाराम में संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। प्रोफेसर सावित्री सिंह भभुआ अंचल के शिवपुर गाँव की हैं और कलेक्ट्रेट भभुआ में कार्यरत ज्ञानेंद्र सिंह के परिवार की बहू हैं। शिक्षाविदों का कहना है कि शिक्षा में छात्राओं की भागीदारी बढ़ने से महिला विभिन्न क्षेत्रों में छोटे व बड़े पदों पर काबिज हैं। महिलाओं में बेहतर करने की जज्बा बढ़त...