एक संवाददाता, जुलाई 21 -- मुंगेर जिले के तीन युवक 20 जुलाई को बरमसिया वाटरफॉल घूमने गए थे। लौटने के दौरान वो घने जंगल में रास्ता भटक गए। घर वापस नहीं लौटने पर बच्चों के परिजनो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया। स्थानीय थाना लड़ैयाटांड़ के अनुरोध पर एसटीएफ की विशेष टीम ने रात्रि में ही सघन सर्च अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों युवकों को अहले सुबह सकुशल बरामद कर लिया गया। युवकों की पहचान अंशु कुमार (21 वर्ष), अक्षय आदर्श (25 वर्ष), ग्राम हसनगंज थाना कसिमबाजार, और रोहित कुमार (22 वर्ष), ग्राम हलिमपुर थाना नयारामनगर, जिला मुंगेर के रूप में हुई है। एसटीएफ डीएसपी सुनील शर्मा ने बताया कि नक्सली गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए सर्च अभियान को तेजी से अंजाम दिया गया। जंगल में भटक जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.