भभुआ, दिसम्बर 18 -- सुबह में बिना स्नान किए कई बच्चे ठंड में थरथर्राते कदमों से स्कूल जाने के लिए घर से निकले बच्चे, कर रहे थे बस का इंतजार ठंड ने झुग्गी-झोपड़ी और फुटपॉथ में रहनेवाले लोगों की बढ़ाई परेशानी वृद्ध और बच्चे ज्यादा दिख रहे हैं परेशानी, बीमार भी यही ज्यादा हो रहे (पड़ताल) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। कैमूर के तापमान में पिछले तीन दिनों से गिरावट दर्ज की जा रही है। 15 दिसंबर को अधिकतम 26 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस था। लेकिन, गुरुवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री गिरावट देखने को मिली। यानी अधिकतम 24 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस पर थमा है। हालांकि कुहासा और ठंडी बयार चलने से लोग अनुमान लगा रहे हैं कि अभी ठंड में और वृद्धि होगी। बुधवार की अर्द्धरात्रि में अधिकतम तापमान 5 डिग्री और सुबह 6 बजे 9 डिग्री सेल्सियस ...