भभुआ, अगस्त 1 -- वित्तीय वर्ष 2022-23 में 50 हजार आए थे पर्यटक, वित्तीय वर्ष 2024-25 में 7.50 लाख सैलानी आए थे भ्रमण करने चालू वित्तीय वर्ष में 10 लाख से भी अधिक सैलानियों के आने की है संभावना पर्यटन स्थलों पर सुविधा बढ़ाए जाने से कैमूर में सैलानियों का बढ़ रहा आवक किस वर्ष कितने पर्यटक आए वित्तीय पर्यटक का आवक 2022-23 50000 2023-24 250000 2024-25 750000 2025-26 1000000 (हिन्दुस्तान विशेष) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। पर्यटन स्थलों पर सुविधाएं बढ़ाए जाने से कैमूर में आने वाले पर्यटकों की संख्या में 14 गुना की वृद्धि हो गई। यह वृद्धि वित्तीय वर्ष 2022-23 से चालू वित्तीय वर्ष तक में हुई है। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2022-23 में 50 हजार पर्यटक आए थे। वित्तीय वर्ष 2023-24 में इनकी संख्या बढ़कर 2.5...