गिरडीह, दिसम्बर 5 -- गिरिडीह, कार्यालय संवाददाता। झारखंड सरकार एवं विदेश मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद कैमरून में फंसे झारखंड के पांच मजदूर सुरक्षित मुंबई-हावड़ा मेल से गुरुवार सुबह को पारसनाथ स्टेशन पहुंचे और अपने घर पहुंच गए। गांव लौटते ही मजदूरों का भावुक स्वागत किया गया। उनके परिजन, जो पिछले कई दिनों से चिंता में थे, अब राहत की सांस ले रहे हैं। वापस लौटे मजदूरों ने झारखंड एवं केंद्र सरकार के साथ-साथ सभी मीडिया और प्रवासी श्रमिकों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली के प्रति आभार जताया है। कैमरून से वापस लौटने वाले मजदूरों में हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊंचाघना के सुनील महतो, सुकर महतो, करगालो के चंद्रशेखर कुमार, डीलो महतो व गिरिडीह जिले के डुमरी के दिलचंद महतो शामिल हैं। बताते चले कि गिरिडीह और हजारीबाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.