रांची, अक्टूबर 6 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की पुलिस ने बारीडीह गांव निवासी विशाल कुमार महतो को ठगी के आरोप में गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। विशाल पर लोगों के महंगे कैमरे गिरवी रखने के बाद वापस नहीं करने और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से पैसे ठगने का आरोप है। आरोपी विशाल के खिलाफ आनंदी गांव निवासी पवन कुमार महतो ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस को जांच में पता चला कि विशाल ने लगभग आधा दर्जन लोगों से महंगे कैमरे गिरवी लिए थे, परंतु मांगने पर टाल-मटोल करता था। उसने कई महिला स्वयं सहायता समूहों को भी ठगा था। थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी काफी समय से ठगी का धंधा कर रहा था उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.