नई दिल्ली, फरवरी 7 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। कैब चालक कंपनियों की ओर से शनिवार को घोषित हड़ताल का असर दिल्ली में साफ दिखाई दिया। कई इलाकों में यात्रियों को कैब बुक करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा, जबकि बुकिंग होने पर आम दिनों की तुलना में अधिक किराया चुकाना पड़ा। कैब चालकों के अनुसार, आधे से अधिक चालक हड़ताल के चलते सड़कों पर नहीं उतरे, जिससे मांग अधिक और उपलब्धता कम रही। इसी असंतुलन के कारण किराये में बढ़ोतरी देखने को मिली। सुबह से दोपहर तक यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि कुछ इलाकों में कैब सेवाएं सामान्य रहीं, लेकिन ज्यादातर जगहों पर किराये में इजाफा दर्ज किया गया। नोएडा सेक्टर-19 से कनॉट प्लेस आने-जाने वाले अतुल शंकर पांडेय ने बताया कि रोजाना उनका किराया 400-450 रुपये रहता है, लेकिन शनिवार को देरी क...