नई दिल्ली, फरवरी 7 -- नई दिल्ली वरिष्ठ संवाददाता कैब चालक कंपनियों द्वारा शनिवार को घोषित की गई हड़ताल का काफी असर दिल्ली में देखने को मिला। एक तरफ जहां लोगों को कैब बुक करने में काफी समय लगा तो वहीं दूसरी तरफ बुकिंग होने पर किराया भी अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा चुकाना पड़ा। कैब चालकों ने भी बताया कि आधे से ज्यादा कैब चालक गाड़ी नहीं चला रहे हैं। गाड़ियों की मांग ज्यादा है एवं संख्या कम है, इसके चलते यात्रियों से अधिक किराया लिया जा रहा है। हड़दाल के चलते दोपहर तक यात्रियों को गाड़ी बुक करने में समस्या आई। दिल्ली में शनिवार को की गई कैब चालकों की हड़ताल का सड़क पर मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। कुछ इलाकों में कैब सेवाएं सामान्य रूप से चलती दिखीं, जबकि कई जगहों पर यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन आम दिनों के मुकाबले किर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.