लखनऊ, जनवरी 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। योगी कैबिनेट ने अब क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी के 12 पद प्रमोशन से भरे जाने की अनुमति दी है। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारियों के 18 पद हैं। पहले 9 पद प्रमोशन से जबकि 9 पद सीधी भर्ती से भरे जाने की अनुमति थी। योगी कैबिनेट ने अब फैसला लिया है कि विभागीय प्रमोशन से दो तिहाई पद भरे जाएंगे जबकि एक तिहाई पदों पर सीधी भर्ती होगी। इनमें अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी भी होंगी। दो साल में तैयार हो जाएगा पीलीभीत का नया बस अड्डा पीलीभीत का नया बस अड्डा दो साल में बनकर तैयार हो जाएगा। मंगलवार को योगी कैबिनेट ने 7000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल जमीन की स्वीकृति दी है। राज्य मुख्यालय से तकरीबन एक किलोमीटर दूर बनने वाले इस बस अड्डे के लिए जमीन 30 साल की लीज पर दी गई है। यह लीज तीस-ती...