रुद्रपुर, नवम्बर 18 -- शांतिपुरी। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ग्राम सूर्यनगर का दौरा त्रोत्र में हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। बहुगुणा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में जो भी अधूरे कार्य शेष हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सूर्यनगर और शांतिपुरी के बीच प्रस्तावित गौला नदी का पुल का निर्माण शीघ्र शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुल के बन जाने से आसपास के लाखों लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। यहां पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खतिब अहमद, भाजपा मंडल महामंत्री बहादुर मेहता (आकाश), युवा मोर्चा मंडल महामंत्री दीपक मेहता, बूथ अध्यक्ष खीम सिंह मेहता, वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक देव, कुलबीर सिंह टाकुली, विक्रम मेहता, विशाल मेहता, घनानंद तिवारी, खड़क सिंह कोरंगा, ग्राम प्रधान जवाहर ...