अयोध्या, मार्च 17 -- भदरसा संवाददाता। सूबे के कैबिनेट मंत्री व अपना दल एस के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल रविवार को मसौधा ब्लाक क्षेत्र के सोफिया पारा गांव पहुंचे। मंत्री ने अपना दल एस के संस्थापक सदस्य व किसान मंच के जिला अध्यक्ष मदन प्रकाश मौर्य की मृत्यु पर उनके घर पहुंच कर परिवार जनों को ढांढस बंधाते हुए सांत्वना दिया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मदन प्रकाश मौर्य हमारे दल के संस्थापक सदस्य के रूप में थे और एक जुझारू कार्यकर्ता थे। उनकी मृत्यु हमारे पार्टी की बहुत बड़ी छति है जो अपूरणीय है। उनके संघर्षों को हम लोग याद करेंगे और परिवार को किसी भी प्रकार की समस्या पर फोन करने की बात कहते हुए कहा कि हर संभव मदद की जाएगी। कैबिनेट मंत्री पटेल दिल्ली में बाल्मीकि एयरपोर्ट अयोध्या पहुंचे जहां कार से मृतक मदन प्रकाश मौर्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.