देहरादून, जून 5 -- विश्व पर्यावरण दिवस पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास परिसर में गुरुवार को धर्मपत्नी निर्मला जोशी के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत फलदार पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और पारिवारिक मूल्यों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। उन्होंने आम, अनार और रुद्राक्ष का पौधा लगाया। कृषि मंत्री ने गढ़ीकैंट स्थित हरबंस कपूर कम्युनिटी हॉल परिसर तथा सालावाला स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय परिसर में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ पौधों का रोपण किया तथा सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, आरएस परिहार, सतेंद्र नाथ, सुरेंद्र राणा, भूपेंद्र कठैत, भावना चौधरी, सारिका खत्री आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.