रिषिकेष, दिसम्बर 11 -- पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचकर गुलदार के हमले में घायल पौड़ी की महिला कंचन नेगी का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से इलाज के बारे में आवश्यक जानकारी भी हासिल की। मौके पर मौजूद एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने मंत्री को बताया कि घायल महिला गंभीर स्थिति में एम्स पंहुची है। उसे ट्रामा आईसीयू में भर्ती किया गया है। ट्रामा सर्जरी के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम महिला का इलाज कर रही है। महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में जंगली जानवरों के हमलों की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए वन मंत्री सुबोध उनियाल से फोन पर वार्ता की और लोगों की सुरक्षा के साथ-साथ बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिएउचित कदम उठने का अनुरोध भी किया। इस दौरान ट्रामा सर्जन डा नीरज कुमार, डा रूबी कटारिया औ...