देहरादून, अक्टूबर 12 -- देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को अपने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के श्रीदेव सुमन नगर मंडल के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की बैठक की। बैठक के दौरान डीएवी कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर मंत्री जितेन्द्र बिष्ट के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक में मंडल अध्यक्षों, मोर्चों के पदाधिकारियों, पार्षदों, बूथ अध्यक्षों, पन्ना प्रमुखों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मंत्री जोशी ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि 17 अक्टूबर को आयोजित होने वाले मसूरी विधानसभा के आत्मनिर्भर भारत अभियान की कार्यश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.