बरेली, दिसम्बर 26 -- आंवला। नगर में रानी अवंती बाई लोधी तिराहे के समीप भाजपा कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिन पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इसमें नगर मंडल अध्यक्ष अनमोल गुप्ता, वेद प्रकाश यादव, राकेश मोहन त्यागी, संजीव सक्सेना, राम निवास मौर्य, संजय अग्रवाल बॉबी, बीना रस्तोगी, हरीओम गुप्ता, मीना मौर्य, रामदीन सागर, सपना अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...