मऊ, दिसम्बर 1 -- घोसी (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय घोसी विधानसभा के दिवंगत विधायक व तहसील क्षेत्र के दादनपुर निवासी सुधाकर सिंह के निधन के 11वें दिन प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर व राष्ट्रीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष व गोंडा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने उनके आवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। दोनों नेताओं के आगमन को लेकर सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गये थे। राष्ट्रीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष व गोंडा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दोपहर करीब 2 बजे अपने हेलीकॉप्टर से घोसी के दादनपुर अहिरौली पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर दादनपुर अहिरौली स्थित खेल के मैदान में बने हेलीपैड पर उतरा और वहां से कार द्वारा वह दिवंगत विधायक सुधा...