मऊ, अगस्त 16 -- मऊ, संवाददाता। नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया। समारोह में जिला अधिकारी प्रवीण मिश्र, पुलिस अधीक्षक इलामारन समेत उच्चाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभगों की तरफ से प्रदर्शनी और स्टॉल भी लगाया गया। इनमें उद्यान विभाग, कृषि विभाग, ग्रामोद्योग विभाग और स्वास्थ्य विभाग शामिल रहे। कैबिनेट मंत्री ने उद्यान विभाग के स्टॉल का विशेष निरीक्षण किया। उन्होंने उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता से विभाग की चल रही योजनाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.