मुजफ्फर नगर, मार्च 6 -- बिना अनुमति के जनसभा करने पर पुलिस द्वारा दर्ज कराए गए मामले में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार समेत चार आरोपी एमपीएमएलए कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट में सभी आरोपियों के बयान दर्ज कराए गए। कोर्ट में साक्ष्य के लिए 27 मार्च की तिथि नियत की गई है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता किरण पाल ने बताया वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान थाना छपार क्षेत्र के गांव खामपुर में बगैर अनुमति के जनसभा करने पर पुलिस ने मौजूदा सरकार में कैबिनेट मंत्री समेत अन्य लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन व कोविड प्रोटेकॉल के नियमों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार समेत चार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गयी थी। मामले की सुनवाई एमपीएमएलए कोर्ट में चल रही है। गुरुवार को कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, इमरान समेत चार आरोपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.