हरिद्वार, जून 5 -- हरिद्वार। निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की लंबे समय से चली आ रही मांग पर सरकार ने बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में आठ सौ से अधिक पर्यावरण मित्रों को 2013 की नियमावली में शामिल कर मृतक आश्रितों को नियुक्ति देने का निर्णय लिया गया है। संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री एवं कैबिनेट का आभार जताया है। आभार व्यक्त करने वालों में मुख्य संयोजक सुरेन्द्र तेश्वर, राजेन्द्र श्रमिक, संतोष गौरव, मुकुल जोशी, प्रवीण तेश्वर, अखिलेश शर्मा, टंकार कौशल, सलेकचंद, आत्माराम बेनीवाल, नानक चंद पेवल, मनोज छाछर समेत कई पदाधिकारी शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...