लखनऊ, सितम्बर 26 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता प्रदेश में एक नए निजी विश्वविद्यालय के संचालन और दो विश्वविद्यालयों की स्थापना को हरी झंडी दे दी गई है। कैबिनेट की बैठक में संभल के चंदौसी में स्थापित किए गए राधा गोविंद विश्वविद्यालय के संचालन को अनुमति दे दी गई। प्रायोजक संस्था सोनपल एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा 22.05 एकड़ भूमि पर यह विश्वविद्यालय बनाया गया है। फिलहाल अब यहां पढ़ाई शुरू होगी। उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि झांसी में गांधी विश्वविद्यालय की स्थापना को हरी झंडी दे दी गई है। संत मां कर्मा मानव संवर्द्धन ट्रस्ट झांसी द्वारा अम्बाबाय व रूद्र करारी गांव में 20.21 एकड़ भूमि पर इसका निर्माण किया जाएगा। वहीं फतेहपुर में ठाकुर युगराज सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना को भी मंजूरी दे दी गई है। फतेहपुर दक्षिणी में 20.45 एकड़ भूमि ...