लखनऊ, जुलाई 31 -- लखनऊ, संवाददाता। ठाकुरगंज में गुम्बद व्यू कैफे की आंड़ में चल रहे हुक्काबार में बुधवार रात चिनहट पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस ने तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, संचालक की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। मौके से तीन हुक्का, पाइप, चिलम, फ्लेवर तम्बाकू व अन्य सामान बरामद हुआ है। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर के मुताबिक बुधवार को पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कैफे में हुक्का बार संचालित होता मिला। हुक्का बार में मौजूद लोग भागने लगे। भाग रहे तीन लोगों को दौड़ा कर पकड़ लिया गया। जिनकी पहचान सआदतगंज के छोटे साहब आलमरोड निवासी कुनानै मिर्जा, फाजिल नगर सैय्यद मोहम्मद, बाजारखाला के आर्यन कश्यप के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक संचालक लोगों को बार का लाइसेंस होने की बात कहकर बुलाता था। हुक्का बार में बड़ी संख्या कॉलेज के छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.