अयोध्या, नवम्बर 20 -- अयोध्या, संवाददाता। उत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल की ओर से यात्रियों को बेहतर एवं सुलभ सुविधा प्रदान करने के लिए गाड़ी संख्या 12226/12225 कैफियात सुपरफास्ट एक्सप्रेस (दिल्ली-आजमगढ़-दिल्ली) का गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव गुरुवार को प्रारम्भ किया गया। इस मौके पर अम्बेडकर नगर सांसद लालजी वर्मा, विधायक अभय सिंह ने गोसाईगंज स्टेशन पर कैफियात सुपरफास्ट एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह स्टॉपेज सदस्य विधान परिषद हरिओम पाण्डेय के प्रयास से सम्भव हुआ है। सांसद ने कहा कि कैफियात सुपरफास्ट एक्सप्रेस का यह नया ठहराव स्थानीय यात्रियों के लिए एक महत्त्वपूर्ण सुविधा होगी। इससे न केवल क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी, बल्कि दैनिक आवागमन तथा लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को भी प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.