वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी। स्टांप राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने रविवार को सारनाथ जाने वाले दो मार्गों पर 14 लाख की लागत से चतुरी पहलवान द्वार और शहीद कैप्टन रुद्र प्रताप सिंह स्मृति द्वार का लोकार्पण किया। मंत्री ने कहा कि चतुरी पहलवान और कैप्टन रुद्र प्रताप के सम्मान में निर्मित ये द्वार निश्चित रूप से लोगों को प्रेरणा देते रहेंगे। इस दौरान अतुल सिंह, अजीत सिंह, संजय जायसवाल, अभय पांडेय, राजेश यादव, संगीता सिंह, अशोक सिंह, अजय, अजीत सिंह, शशिकांत वर्मा, सुधीर सिंह, संतोष पहलवान भी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...