पीलीभीत, मार्च 16 -- कनाडा के शहर वैंकूवर से आया परिवार एक ही दिन में अलग अलग स्थानों पर दो दो बार टाइगर के दीदार होने से रोमांचित हो उठा। सैलानी डॉ सुलखन सिंह मान , देवेंद्र कौर व उनकी पुत्री रैनी ने बताया कि उन्होंने पीलीभीत टाइगर रिजर्व बारे में सोशल मीडिया पर जो पढ़ा था। यहां आकर उससे भी अधिक मनमोहक दृश्य नेचर के बीच देखने को मिले। चूका बीच पर तो यह अहसास हो रहा था कि जैसे हम वैंकूवर की ही किसी बीच पर है। हमने दो दो बार टाइगर के दीदार कर अपने को लकी माना। अन्य कुछ सैलानी कह रहे थे कि हमें तो बाघ के दर्शन नहीं हुए।पीलीभीत टाइगर रिजर्व की सुंदरता देख सब खुश हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.